{"_id":"64a1c3570184824992079881","slug":"truck-sinks-on-service-road-of-bundelkhand-expressway-traffic-disrupted-orai-news-c-224-1-ori1001-67-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ट्रक धंसा, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ट्रक धंसा, यातायात बाधित
Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र से निकले बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर शनिवार को देर रात टिमरो, जैसारी व काविलपुरा गांवों के पास ट्रक धंस गया। जिससे आसपास के गांवों का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने जर्जर सर्विस रोड ठीक न किए जाने पर नाराजगी जताकर जिला प्रशासन से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
डकोर क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर टिमरो, जैसारी व काविलपुरा गांवों के पास शनिवार को देर रात एक ट्रक गड्ढों में धंस गया। इससे गांवों के लिए जाने वाला रास्ता अवरूद्ध हो गया। एक्सप्रेसवे के खराब सर्विस रोड को लेकर कालीचरन, सीताराम, अनूप, जीतू, बल्दाऊ, बृजेश, उदयकरन, मलखान, स्वयंप्रकाश निरंजन आदि का कहना है कि सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील है। गुजरते वक्त वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे मार्ग पर जाम लग जाता है, आसपास के गांवों के लोग भी समय से अपने घर नहीं पहुंच पाते हैं। बारिश के समय हालात और भी ज्यादा खराब रहते हैं। मार्ग पर भरे पानी से गड्ढों का पता ही नहीं लग पाता, जिससे गुजरते वक्त वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। फंसे वाहनों को निकलने में दो दिनों तक का समय लग जाता है। अक्सर जाम से परेशान ग्रामीणों ने सर्विस रोड को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।