{"_id":"6573659e33e8aeaf2a0c4684","slug":"truck-rams-into-parked-auto-while-backing-up-teenager-dies-three-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-7967-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खड़ी ऑटो में बैक करते समय ट्रक चढ़ा, किशोर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खड़ी ऑटो में बैक करते समय ट्रक चढ़ा, किशोर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
उरई। हाईवे पर खड़ी ऑटो में ट्रक चालक ने ट्रक बैक करते समय चढ़ा दिया।
जिससे ऑटो में सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक मौके से भाग गया है।
सुल्तानपुर जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के सेवरा निवासी मनोज कुमार गुप्ता (38), पत्नी मीनू कुमारी (35) पुत्र सतेंद्र (16) व संतोष (13) के साथ ऑटो से शुक्रवार की सुबह सूरत जा रहा था। जैसे ही ऑटो शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंचा तभी लघुशंका के लिए मनोज ने ऑटो रोक दिया।
तभी खड़े ऑटो में ट्रक चालक ने ट्रक बैक करते समय टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को ऑटो से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि मनोज परिवार सहित सूरत में रहकर ऑटो चलाता है। एक सप्ताह पहले भाई विनोद की शादी होने पर वह परिवार सहित गांव आया था। शादी समारोह होने के बाद वह वापस सूरत जा रहा था तभी हादसा हो गया। जानकारी पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। किशोर की मौत से मां मीनू का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।