{"_id":"688538ce5536d2fa40014348","slug":"truck-overturned-while-trying-to-save-a-bike-cattle-died-commotion-orai-news-c-224-1-ori1001-132372-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक को बचाने में ट्रक पलटा, गोवंश की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक को बचाने में ट्रक पलटा, गोवंश की मौत, हंगामा
विज्ञापन
कालपी। थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक को बचाने में ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। चपेट में आकर गोवंश की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक भी घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग करते हुए जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने लोगों को समझाया। तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान एक सैंकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे।
चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी ट्रक चालक सीपू (25) ट्रक में सामान भरकर शनिवार की सुबह कानपुर जा रहे थे। ट्रक जैसे ही बैरई गांव के पास पहुंचा कि सामने आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा। ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। चपेट में आने से सड़क किनारे बंधे बलराम के गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक सीपू भी घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे लोगों ने जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर की मांग की। हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह से बात कर जल्द ही सड़क पर स्पीड ब्रेकर तुरंत बनाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके साथ ही पशु स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बालेंद्र कुमार राजपूत को गोवंश का पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। सीओ एके सिंह ने कहा कि अगर चालक के खिलाफ अगर कोई तहरीर मिलती है, तो जांच की जाएगी।