{"_id":"65d11a519aa90813bc0bf237","slug":"truck-laden-with-chillies-overturns-out-of-control-driver-and-passenger-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-111000-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बेकाबू होकर पलटा मिर्ची लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बेकाबू होकर पलटा मिर्ची लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल
Sun, 18 Feb 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
आटा। नेशनल हाईवे स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास मिर्ची से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया।
पुलिस और एआरटीओ के अधिकारी लगातार ओवर लोडिंग को लेकर सख्त रुख अपनाए हैं। दावे के बावजूद ओवर लोडिंग वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं है। इसी वजह से हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को नेशनल हाईवे पर झांसी से कानपुर की ओर हरी मिर्ची लादकर एक ओवर लोड ट्रक जा रहा था। गति अधिक और ओवरलोड होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चालक चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी सहदेव (35) व महेवा के गोरा निवासी हेल्पर कृष्ण सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। उसके बाद क्रेन से ट्रक को हाईवे से हटवाया।