फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck hits bike, brother-in-law dies, brother-in-law injured

Jalaun News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर जीजा की मौत, साला घायल

Sun, 30 Jun 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, brother-in-law dies, brother-in-law injured
माधौगढ़। साले की पुत्री की शादी का निमंत्रण झांसी के मोंठ देने जा रहे जीजा-साले की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जीजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल साले का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा निवासी रामू प्रजापति की पुत्री पूजा का विवाह 9 जुलाई को होना है। शादी का निमंत्रण देने रामू प्रजापति (42) अपने जीजा ईंटों गोहन निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति (45) के साथ शनिवार शाम मोंठ जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी बाइक सहसा मोंठ के पास पहुंची, तभी झांसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को मोंठ में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर शादी के घर में मातम छा गया। मृतक की मां राममूर्ति, पुत्र मनीष प्रजापति, कृष्ण कुमार उर्फ लला का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed