फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck driver injured in road accident dies during treatment

Jalaun News: सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत

Mon, 15 Sep 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Truck driver injured in road accident dies during treatment
उरई। सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की शनिवार रात ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। शुक्रवार से उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के तरसौर के मजरा पुरवा निवासी निसार खान (44) ट्रक चलाता था। गुरुवार की रात ट्रक को जालौन में खड़ा करके वह बाइक से गांव आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक जालौन-औरैया राजमार्ग पर सहाव मोड़ के पास पहुंची कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। परिजन शुक्रवार को ग्वालियर पहुंच गए। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed