फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck driver dies due to collision of traala.

ट्राला की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Sat, 19 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to collision of traala.
आटा में खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : ORAI
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्राला ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजीत सिंह (28) की मौत हो गई। साथ ही ट्राला और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से थाने भिजवाया। तब करीब एक घंटे बाद ट्रैउिरक व्यवस्था सुचारु हो सकी। पुलिस के मुताबिक अजीत सिंह की परिजनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ट्राला के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

आटा क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर चमारी नाला के पास देर रात मौरंग लेकर जा रहे ट्रक में खराबी आ गई। इससे ट्रक हाईवे पर खड़ा हो गया। हरचरन का पुरवा भोगनीपुर (कानपुुर देहात) निवासी चालक अजीत सिंह ट्रक से नीचे उतरा। वह ट्रक में आई खराबी देख रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राला ने खड़े में पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रक आगे बढ़ गया और उसके पहियों में दबकर अजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेस्ट से भरे ट्राला और मौरंग से लगे ट्रक को क्रेन की मदद से थाने भिजवाया। इसके बाद हाईवे की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी। ट्राला कानपुर की तरफ जा रहा था। थाना प्रभारी के मुताबिक अजीत की जान लेने वाले ट्राला के चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अजीत का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed