{"_id":"5e2f2fdc8ebc3e4ad66018d3","slug":"truck-driver-caught-but-mafia-not-known-orai-news-knp540883972","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक तो पकड़ा पर माफिया का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक तो पकड़ा पर माफिया का पता नहीं
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चालक कमलेश
- फोटो : ORAI
उरई/माधौगढ़ (जालौन)। एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को तो पुलिस ने पकड़ लिया है पर वह गाड़ी किसकी थी, उस पर लदी ओवरलोड मौरंग का माफिया कौन था, इस बारे में हर बार की तरह अभी भी पुलिस व अधिकारी चुप्पी साधे हैं। इलाकाई लोगों को कहना है कि जब तक खनन माफिया पर अंकुश नहीं लगेगा, तब तक ओवरलोडिंग और अवैध खनन खत्म होने वाला नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर जेपी पाल कहते हैं कि गाड़ी मालिक व खनन माफिया का भी पता किया जा रहा है।
बता दें कि एसडीएम सालिकराम टीम के साथ 24 जनवरी को बंगरा के पास ओवरलोड बालू ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। मध्यप्रदेश से ओवरलोड बालू लेकर आ रहे ट्रक के चालक को रोकने का इशारा किया। इस पर ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारी और भाग निकला। आगे जाकर जालौन में ट्रक खड़ा कर भाग निकला था। जहां से पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया था। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने गोपालपुरा में दबिश देकर औरैया के थाना एरवाकटरा के गांव गुलालपुर निवासी ट्रक चालक कमलेश पुत्र रामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक का आनन फानन में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। वह किसकी गाड़ी चला रहा था, किस खनन माफिया का माल गाड़ी में ओवरलोड था, इसका जवाब महकमे के किसी अधिकारी के पास नहीं है। सभी जांच की बात कहकर मामले को टाल रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई पर भी रहेगी नजर : एसडीएम
एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम का कहना है कि यह सही बात है कि जब चालक पकड़ा गया है तो उसके गाड़ी मालिक और खनन माफिया का नाम भी सामने आना चाहिए। शुरुआती जांच में पता भी चला है कि पुलिस ने चालक से कुछ जानकारी की है, देखा जाएगा कि पुलिस आगे क्या करती है, यदि मामले में हीलाहवाली की तो डीएम, एसपी से भी जांच अधिकारी की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के इशारे पर ही होती है ओवरलोडिंग
इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस हर बार की तरह इस बार भी सिर्फ ट्रक व उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी, क्योंकि इन्हीं ओवरलोड ट्रकों से माधौगढ़, रामपुरा थाने की पुलिस और बंगरा चौकी पुलिस की रोजाना की हजारों की कमाई होती है। कई बार तो 112 की गाड़ी ही इन ओवरलोड ट्रकों के आगे पीछे चलती देखी गई है।