फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   truck,DM,car,pcf center,centre

जिलाधिकारी ने किया पीसीएफ गोदाम का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
truck,DM,car,pcf center,centre
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला विपणन अधिकारी विकास तिवारी के साथ मंगलवार को गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी स्थिति खरीद केंद्रों में भी पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। गोदाम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द गाडिय़ों को खाली कराया जाए। जिससे कि उठान में तेजी आ सके।
विज्ञापन

जिले में खरीद व्यवस्था की स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन प्रशासनिक टीम के साथ अचानक पीसीएफ गोदाम में पहुंची। यहां उन्होंने गोदाम इंजार्च से स्टाक की स्थिति पूछी, साथ ही पत्रावलियों का मिलान कराया। उन्होंने गोदाम के बाहर गेहूं से लदे ट्रकों को जल्द से जल्द खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोदाम में तत्काल गाड़ियों को खाली कराया जाए। ताकि अन्य केंद्रों से उठान व्यवस्था सुचारू हो सके। इसके बाद उन्होंने गल्ला मंडी में संचालित खरीद केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि किसानों से तय रेट से अधिक पैसा लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
फोटो-26- प्लाट का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
सीडीओ ने ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण
उरई। जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को खत्म करने के लिए मेडिकल कालेज में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का सीडीओ प्रशांत कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द ही जल्द ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूर्ण करे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed