फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck crushes bike rider

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत

Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes bike rider
उरई। ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची 112 पुलिस ने घायल पड़े युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास कुछ न मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर नरछा मंदिर के पास शनिवार शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और बाइक सवार युवक को रौंदता हुआ ट्रक भाग गया। लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक के पास मोबाइल व अन्य कोई कागजात न मिलने से उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष हैं। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं राहगीरों ने बताया कि युवक के साथ एक बच्चा भी था जिसे चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई भी बच्चा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed