फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck collides with tractor-trolley loaded with bricks, labourer dies after being crushed

Jalaun News: ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, मजदूर की दबकर मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley loaded with bricks, labourer dies after being crushed
फोटो 1- मृतक राजू कुशवाहा की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कालपी। उसरगांव में रविवार को ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे मजदूर की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक बच गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव निवासी राजू कुशवाहा (35) रविवार की सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंटें लादकर कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के रैंगवा गांव निवासी चालक कमलेश उर्फ कल्लू के साथ उन्हें उतारने उसरगांव जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित उसरगांव रेलवे स्टेशन रोड की मोड़ के पास ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई और उसमें दबकर मजदूर राजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी का कहना है वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed