फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck collides with car, three people including a couple injured

Jalaun News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दंपती सहित तीन घायल

Sat, 31 May 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with car, three people including a couple injured
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते जालौन से गाजियाबाद जा रही कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी अमर सिंह हाल निवास सेक्टर 16 वसुंधरा थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद किसी काम के चलते अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ जालौन आए थे। शुक्रवार की देर शाम वह पत्नी ऊषा देवी व चालक धवल कुमार उर्फ राजा के साथ वापस जा रहे थे। उनकी कार छिरिया कट से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर करीब आठ किलोमीटर सहाव के पास पहुंचे तभी उनकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

कार में सवार चालक धवल कुमार के साथ अमर सिंह व उनकी पत्नी ऊषा देवी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकलवाकर सीएचसी पहुंचवाया। उधर, पुलिस ने एक्सप्रेस वे कर्मचारियों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed