{"_id":"60a2b2408ebc3eb2ab55cd06","slug":"truck-collided-with-loader-half-a-dozen-injured-orai-news-knp6289680184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
उरई। शादी के बाद वर-वधू को पूजन के लिए लेकर गए परिजनों की लोडर में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे लोडर पलट गया। इससे लोडर में सवार नव दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर फंसे घायलों को निकाला। एंबूलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दो महिलाओं की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐरीरमपुरा निवासी दुर्गाचरन के पुत्र महेंद्र की 15 मई को शादी हुई थी। सोमवार की सुबह परिजन महेंद्र और वधू रेखा को लोडर से कालपी स्थित वनखंडी देवी मंदिर पूजन करने के लिए गए थे।
पूजा-पाठ करने के बाद सभी लोडर से वापस लौट रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर उसरगांव के पास ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी, जिससे लोडर पलट गया। लोडर में सवार महेंद्र, रेखा, कस्तूरी, प्रभा, कैलाशरानी, ज्ञानवती, शोभा देवी, अरुण कुमारी और लोडर चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कैलाशरानी और ज्ञानवती की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने वाला ट्रक भाग गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।