फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck collided with bike, youth serious

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, युवक गंभीर

Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with bike, youth serious
कुठौंद। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां से उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। युवक के कान में मोबाइल की लीड लगी थी, जिससे अनुमान है कि उसे ट्रक का हार्न नहीं सुनाई पड़ा।
विज्ञापन

गोहन कस्बा निवासी वीरसिंह का 28 वर्षीय पुत्र आशीष यादव बाइक से मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर के पास काम से जा रहा था। तभी औरैया की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आशीष गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन फानन में आशीष को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां से युवक की हालत नाजुक देख उसे डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। उधर टक्कर मारने वाला चालक ट्रक समेत भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चलाते वक्त आशीष न तो हेलमेट लगाए था बल्कि उसके कान में मोबाइल की लीड भी लगी थी। आशीष के पिता किसान है और वह स्वयं कभी कभार प्राइवेट नौकरी रता है, फिलहाल दो माह से घर पर ही पिता के साथ रह रहा था। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक के बारे में पता किया जा रहा है। फिलहाल आशीष के घर पर भी हादसे की सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed