{"_id":"68c1e215f0adf3e0c0047a07","slug":"truck-carrying-mustard-without-paying-market-fee-caught-fined-rs-2-lakh-orai-news-c-224-1-ori1005-134420-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना मंडी शुल्क दिए लाही ले जाते ट्रक पकड़ा, दो लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना मंडी शुल्क दिए लाही ले जाते ट्रक पकड़ा, दो लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
जालौन। मंडी शुल्क दिए बिना 230 क्विंटल लाही से लदा ट्रक ले जाते बुधवार को मंडी सचिव ने पकड़ लिया। ट्रक को मंडी परिसर में खड़ा करा दिया गया है। ट्रक चालक पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। अफसरों की माने तो लाही की बाजारी कीमत 20 लाख रुपये है।
मंडी सचिव रवि कुमार को सूचना मिली कि बिना शुल्क जमा किए उपज की खेप बाहर भेजी जा रही है। उन्होंने सहायक राघवेंद्र, योगेश कुमार आदि के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक मध्य प्रदेश से आ रहे एक ट्रक को रोककर जांच की। जांच में पता चला कि ट्रक में 230 क्विंटल लाही लदी हुई है। जब मंडी से संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे गए तो चालक कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में उसने बताया कि यह माल बनारस ले जाया जा रहा था। आवश्यक कागजात न होने पर टीम ने ट्रक को मंडी ले जाकर खड़ा करा दिया। मंडी सचिव ने बताया कि ट्रक में लदी लाही की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। मंडी शुल्क संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण वाहन व माल को मंडी परिसर में खड़ा कराया गया है। दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।