फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck carrying Morang collided, SDM survived, staff injured

मौरंग लदे ट्रक ने मारी टक्कर, एसडीएम बचे, स्टाफ चुटहिल

Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Truck carrying Morang collided, SDM survived, staff injured
जालौन ः एसडीएम माधौगढ़ की क्षतिग्रस्त गाड़ी ,लाल घेरे में। - फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। मौरंग लदे ट्रकों की चेकिंग के दौरान शुक्रवार सुबह एसडीएम सालिग्राम की जान पर बन आई। कोतवाली के बंगरा गांव के पास करीब पांच बजे राजस्थान के नंबर वाले ट्रक ने पीछा करने पर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। एसडीएम तो बच गए, लेकिन स्टाफ के दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने ट्रक को जालौन कोतवाली के पास पकड़ा। चालक भाग निकला है। एसडीएम के चालक साबिर खां ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की ओर से मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से जर्जर हो रहीं सड़कों को लेकर माधौगढ़, रामपुरा और बंगरा आदि के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की थी। पिछले तीन दिनों से एसडीएम की अगुवाई में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुबह पांच बजे एसडीएम सालिग्राम अपने स्टाफ के साथ बंगरा के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच राजस्थान के नंबर वाला ओवरलोड ट्रक दिखा। उसे जब रुकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रक भगाने लगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने अपनी टाटा सूमो से ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी पर जैसे ही एसडीएम की गाड़ी पहुंची, ट्रक चालक ने साइड से टक्कर मार दी। एसडीएम की गाड़ी पलटते-पलटते बची और मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को बरामद कर लिया। एसडीएम यहां अकेले रहते हैं, जबकि उनका परिवार प्रयागराज में रहता है। माधौगढ़ इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि ट्रक सीज कर दिया गया है। ट्रक मालिक इटावा का बताया जा रहा, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed