फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled by TB, a laborer committed suicide by hanging himself

Jalaun News: टीबी की बीमारी से परेशान होकर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 24 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 24 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Troubled by TB, a laborer committed suicide by hanging himself
रामपुरा। मजदूर ने जंगल में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर उसका शव जंगल में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरा गांव निवासी संजीव उर्फ संजू (50) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिछले तीन माह से वह टीबी की बीमारी से ग्रसित हो गया। इससे वह काम नहीं कर पा रहा था। दवा कराने के बाद भी आराम न मिलने से परेशान था। इसी के चलते गुरुवार शाम वह घर से निकल गया। जब रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव के बाहर स्थित जंगल में खोजबीन की, तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि बीमारी के चलते वह काम नहीं कर पा रहा था। इससे उसका घर में पत्नी से विवाद भी हो रहा था। तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। उसकी मौत से पत्नी चिरौंजा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed