{"_id":"64bd8175e308cd42640b5677","slug":"trouble-with-drinking-water-system-at-three-railway-stations-orai-news-c-224-1-ori1004-1206-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई, परेशानी
Mon, 24 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-7-एट रेलवे स्टेशन।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर बोले, टैंकर भेजकर कराई जाएगी पेयजल सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग से एट, भुआ और पिरौना के रेलवे स्टेशन पर बीते पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है। जिससे मुसाफिरों के साथ रेलवे कर्मचारी भी परेशान है। स्टेशन के साथ रेलवे कॉलोनी में भी पानी नहीं पहुंच रहा है। रविवार को लोगों की नाराजगी की सूचना पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे बोले कि जल्द टैंकर भिजवाया जा रहा है। जब तक समस्या दूर नहीं होती है, तब तक टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाएगी।
19 जुलाई से एट स्टेशन की पेयजल व्यवस्था प्रभावित है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि वोल्टेज की समस्या होने के कारण पानी की मोटर नहीं चल पा रही है। मोटर पुरानी है और पाइप भी क्षमता के मुताबिक नहीं डाले गए हैं। जिसकी वजह से सप्लाई प्रभावित नहीं हो पा रही है। जबकि एट में एक लाख लीटर की क्षमता की पानी की टंकी बनी है। इसके अलावा पिरौना और भुआ स्टेशन पर भी इसी तरह पानी की समस्या है।
रविवार को एट स्टेशन के रेल पथ निरीक्षक राजेंद्र सिंह निरंजन ने इसकी जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे को दी और बताया कि पांच दिन से बिजली और पानी की समस्या से यात्री और कर्मचारी परेशान है। जल्द इसका निराकरण किया जाए। बिजली विभाग के जेई अजय कुमार का कहना है कि पर्याप्त वोल्टेज न मिलने के कारण मोटर पानी नहीं उठा रही है। इसके लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, सीनियर सेक्शन इंजीनियर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जब तक बिजली समस्या दूर नहीं हो जाती है, तब तक टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाएगी। बता दें कि पानी की समस्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, शौचालय के अलावा रेलवे कालोनियों भी हैं। जिससे रेलवे कर्मचारियों के परिजन भी परेशान हैं। इसके अलावा रेलवे क्रासिंग पर भी पेयजल समस्या व्याप्त है।