फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trouble by incomplete road between Chandrasi-Kanakheda

चंदरसी-कानाखेड़ा के बीच अधूरी सड़क से परेशानी

Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trouble by incomplete road between Chandrasi-Kanakheda
चन्दरसी समेत कई गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क - फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम चंदरसी व कानाखेड़ा के बीच करीब दो किलोमीटर सड़क अधूरी पड़ी है। कच्चा रास्ता होने से इस मार्ग से जुड़े आधा दर्जन गांव के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ये है कि बारिश के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल है। इससे लोगों को कई किलोमीटर घूम कर कदौरा व कालपी के बाजारों में जाना पड़ता है। कई बार मांग के बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के ग्राम चंदरसी व कानाखेड़ा के बीच दो किलोमीटर की सड़क कच्ची होने के कारण अल्मोड़ा डेरा, समसी बसरेही, कुनेहटा, सरसई डेरा, नगवां चंदरसी, मोहर देवी मैदाने बाबा, कानाखेड़ा सहित एक दर्जन गांव के बाशिंदों को कदौरा मुख्यालय आने के लिए 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती है। चंदरसी प्रधान रामकुमार राजपूत व बसरेही प्रधान सतीश राजपूत ने बताया कि इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत से होना था। मई जून 2019 में 440 मीटर सीसी भी डाली गई, पर उसके बाद कोई कार्य नहीं हुआ, शिकायत भी की पर किसी ने नहीं सुना।
विज्ञापन

चंदरसी निवासी अल्ताफ खान व प्रभात कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने पिछले वर्ष सड़क निर्माण के लिए पथरेहटा जलालपुर मार्ग पर जाम लगाया था, जिसके बाद अधिकारियों ने पहुंच कर जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था, पर उसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। स्थिति यह है कि यहां के बाशिंदों को एंबुलेंस या सरकारी मदद नहीं मिल पाती है, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाशिंदे राहुल कुमार, अंकित सिंह व नरेश राजपूत ने बताया की सड़क बनवाने के लिए विधायक से लेकर सांसद तक के गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। बरसात के महीनों में रिश्तेदार नहीं आ पाते है और बीमार लोगों को ले जाना मुश्किल होता है। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है कि काम क्यों रुका था। इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है, तीन सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा जा रहा है और जल्द समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed