फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trolley collides with truck, helper death, driver serious

ट्रक में टकराया ट्राला, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर

Fri, 26 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Trolley collides with truck, helper death, driver serious
क्रेन की मदद से हटाया जाता ट्राला। - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। हाईवे पर खड़े ट्रक में कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्राला पर सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को एंबुलेंस से उरई मेडिकल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुई। एक ट्राला गोरखपुर से झांसी गिट्टी भरने जा रहा था। वह जब हाईवे स्थित एक मोटर्स कंपनी के पास पहुंचा तभी सामने खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला सवार हेल्पर चमन कुमार (21) निवासी अमरा थाना चकिया जिला चंदौली की मौके पर मौत हो गई। चालक राजनरायन (25) निवासी जीयनपुरा थाना चकिया जनपद चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर तुंरत आटा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से उरई मेडिकल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हेल्पर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के कारण कुछ समय हाईवे पर जाम भी लगा। बाद में क्रेन की मदद से ट्राला को हटाया गया। हेल्पर चमन के चचेरे भाई प्रीतम ने बताया कि अभी उसकी शादी नही हुई थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी पर दोनों भाई अमन व गोलू रोती बिलखती मां को संभालने में जुटे रहे। थाना प्रभारी शिवगोपाल का कहना है कि ट्रक के चालक और क्लीनर का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी से लेकर आटा, उरई और एट हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके बाद भी किसी थाना पुलिस ने होटल, ढाबों के सामने खड़े होने वाले ट्रकों को हटाने का कोई अभियान नहीं चलाया, जिससे घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed