फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Transporter dies in car collision, partner injured

Jalaun News: कारों की भिड़ंत में ट्रांसपोर्टर की जान गई, साथी घायल

Tue, 26 Nov 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 26 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Transporter dies in car collision, partner injured
उरई। दोस्त के साथ कार से हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर जाते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इससे कार खंदक में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाया। जहां एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के सेवड़ी गांव निवासी सागर यादव (32) शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर में किराये के मकान में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करता था। रविवार शाम अपने साथी शहर कोतवाली क्षेत्र के कुइया गांव निवासी योगेश मिश्रा (35) के साथ हाईवे स्थित पेट्रोल टैंक में अपने ट्रकों में डीजल डलवाने के लिए कार से जा रहे थे। जैसे ही कार झांसी रोड स्थित रामश्री स्कूल के पास पहुंची तभी सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

रफ्तार तेज होने से उनकी कार खंदक में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकालकर मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां सागर को मृत घोषित कर दिया। जबकि योगेंद्र का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उसके एक बेटा व एक बेटी है। उसकी मौत से पत्नी शशि देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक का कोई पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed