फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Transfer of 142 including five inspectors, 22 sub-inspectors

Jalaun News: पांच निरीक्षक, 22 उपनिरीक्षक सहित 142 के तबादले

Thu, 01 Jun 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 142 including five inspectors, 22 sub-inspectors
उरई। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर कर दिया। पुलिस लाइन से कई सिपाहियों को थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार बुधवार को 5 निरीक्षक व 22 उप निरीक्षक व 115 आरक्षियों को इधर से उधर किया है। निरीक्षक मोहम्मद अशरफ को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कोतवाली कालपी, निरीक्षक राकेश कुमार पांडे को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, निरीक्षक उदयवीर सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कालपी से अतिरिक्त निरीक्षक थाना एट बनाया गया। वहीं निरीक्षक अरविंद को कोतवाली उरई में ही रखा गया है।
निरीक्षक कृष्ण बिहारी को वीआईपी सेल से अपराध शाखा भेजा गया है। उप निरीक्षक संजीव कुमार को जगम्मनपुर से सिरसा कलार भेजा गया,शिवकांत दुबे को लाइन से थाना डकोर, दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से कोटरा, शैलेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना माधौगढ़, विनेश कुमार को पुलिस लाइन से गोहन, रजत कुमार को पुलिस लाइन से थाना आटा, प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन से थाना कदौरा, जगन्नाथ सिंह को रिट सेल से थाना आटा का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

निरीक्षक मोहम्मद अशरफ को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कालपी, निरीक्षक राकेश पांडे को चुनाव सेल से शिकायत प्रकोष्ठ, उदयवीर सिंह को थाना कालपी से एट भेजा गया, उपनिरीक्षक रामनरेश को रामपुरा से पुलिस लाइन, वहीं उदय पाल सिंह को पुलिस लाइन से रामपुरा, गोकुल सिंह को थाना रेढर से थाना नदीगांव, संदीप कुमार को चौकी प्रभारी बल्लभनगर उरई से थाना एट भेजा गया। उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बल्लभनगर, प्रवीण कुमार मिश्रा को चौकी हदरुख से बंगरा चौकी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशांक बाजपेई बंगरा चौकी से हदरुख चौकी, विनोद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बस स्टैंड उरई से चौकी प्रभारी तिलकनगर, जितेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी तिलकनगर को चौकी प्रभारी बस स्टैंड, बलराम शर्मा को चौकी प्रभारी शंकरपुर से चौकी प्रभारी खेड़ा कोंच, खेमचंद्र को चौकी प्रभारी खेड़ा चौकी से चौकी प्रभारी शंकरपुर, महिला उपनिरीक्षक अंजना पाल को चौकी प्रभारी कांशीराम से पुलिस लाइन, मोहम्मद आरिफ को थाना कोतवाली उरई से चौकी प्रभारी कांशीराम कॉलोनी व राजकुमार निगम को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जगम्मनपुर रामपुरा की कमान सौंपी गई है। इसके साथ 115 आरक्षियों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed