फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Training given to prevent pests and diseases in crops

Jalaun News: फसलों में कीट और रोग से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Training given to prevent pests and diseases in crops
उरई। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम डकोर ब्लॉक कुकरगांव में किया। जिसमें खरीफ दलहनी फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. मंजुल पांडेय ने किसानों को खरीफ, दलहनी फसलों-अरहर, उर्द एवं मूंग में लगने वाले विभिन्न कीटों, पत्ती लपेटक कीट, फली की मक्खी, शलभ, अरहर का फली बेधक, नीली तितली, माहू, फली भेदक, सफेद मक्खी, माहू के साथ उकठा रोग, अरहर का बांझ रोग, अंगमारी रोग, पीला चित्तवण रोग के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. पांडेय ने किसानों को अच्छी गुणवत्ता का कीटनाशक एवं फंफूदी नाशक के साथ छिड़काव के समय सावधानियों के बारे में अवगत कराया। कृषि रसायनों को खरीदते समय, भंडारण एवं रखरखाव के समय घोल तैयार करते समय, छिड़काव करते समय, छिड़काव के बाद की सावधानियों के साथ प्राथमिक उपचार के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षण में 35 किसान और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed