{"_id":"603d28a08ebc3ee9620c4ecb","slug":"train-ruki-orai-news-knp614979722","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल केबल कटी, 20 मिनट खड़ी रही उद्योगनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल केबल कटी, 20 मिनट खड़ी रही उद्योगनगरी
विज्ञापन
उरई (जालौन)। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम में लगी जेसीबी से सिग्नल केबल कट गई। इससे मुंबई से प्रतापगढ़ जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस होम सिग्नल पर 20 मिनट खड़ी रही।
सोमवार को दोपहर 12 बजे मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन रेलवे क्रासिंग नंबर 181 के पास से गुजर रही थी, तभी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम में लगी आरवीएनएल की जेसीबी से सिग्नल केबल कट गई। इसके चलते सिग्नल न मिलने के कारण उद्योग नगरी खड़ी हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को दी। उन्होंने सिग्नल विभाग को अवगत कराया। ट्रेन को मैनुअल सिग्नल देकर 20 मिनट बाद रवाना किया गया।
वरिष्ठ सिग्नल अभियंता अजय सब्बरवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और कटी केबल ठीक की। तब 12.50 बजे यातायात बहाल हुआ। सिग्नल अभियंता ने बताया कि कार्यदाई संस्था बिना सूचना के काम करती है। जिसकी वजह से आए दिन केबल कट जाती है। इसे लेकर डीआरएम भी नाराजगी जता चुके है। उन्होंने आरपीएफ को मामले से अवगत करा दिया है।