फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train,railway,RPF,kanpur,bhopal

सिग्नल फेल होने के कारण खड़ी रही प्रतापगढ़ एक्सप्रेस

Mon, 20 Sep 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
train,railway,RPF,kanpur,bhopal
उरई। पिछले महीने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर दो ट्रेनों में लूटकांड के बाद से रेल कर्मियों में दहशत है। दहशत का आलम इस कदर है कि शनिवार की देर रात तकनीकी खराबी के कारण सिग्नल फेल पर ट्रेन खड़ी होने सुरक्षाबलों के साथ रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सिग्नल फेल होने के कारण प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही ट्रेन नंबर 02184 करीब आधा घंटा उरई रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को सतर्कता आदेश देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात 2.18 बजे जब प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली ट्रेन को उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास ने सिग्नल दिया तो सिग्नल वह हो गए। जिससे ट्रेन आउटर पर खड़ी हो गई। अचानक सिग्नल फेल होने के कारण हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही मौैके पर पहुंचे। ट्रेन में एस्कार्ट करने वाले सुरक्षाकर्मी भी ट्रेन से नीचे उतर आए और उन्होंने टॉर्च लगाकर ट्रेन की छानबीन की। अचानक सिग्नल फेल होने के कारण तत्काल सिग्नल विभाग के अधिकारियों के साथ झांसी कंट्रोल रूम को भी अवगत कराया गया। रात में ही मौके पर पहुंची टीम ने सिग्नल ठीक करना शुरू किया। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को सतर्कता आदेश देकर रात 2.49 बजे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गए थे। सिग्नल में तकनीकी खराबी थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से जवान मौके पर गए थे।
विज्ञापन

-------
आटा स्टेशन पर रोकी गई गरीबरथ
उरई। सरसौखी स्टेशन के पास बीती 23 अगस्त को हुई पटना इंदौर एक्सप्रेस में लूटकांड के बाद ट्रेनों में सतर्कता बरती जा रही है। उरई स्टेशन पर सिग्नल फेल होने के कारण प्रतापगढ़ भोपाल खड़ी रही। वहीं आटा स्टेशन पर लखनऊ भोपाल गरीबरथ को रोक दिया गया। यह ट्रेन भी वहां करीब आधा घंटा खड़ी रही। इस ट्रेन में भी सुरक्षाकर्मियों ने जांच पड़ताल की। तब जाकर दोनों ट्रेनों गंतव्य की ओर रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed