{"_id":"627bfb2c180fed46530a76a7","slug":"train-railway-orai-station-order-orai-news-knp69624670","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से शटल ट्रेन दो की बजाय लगाएगी तीन फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 से शटल ट्रेन दो की बजाय लगाएगी तीन फेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। कोंच-एट शटल सेवा से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब शटल प्रतिदिन दो की बजाय तीन फेरे लगाएगी। रेल प्रशासन ने शटल के दो फेरों के समय में भी परिवर्तन किया है। नया शेड्यूल आगामी 16 मई से लागू होगा।
7 मई को कोंच दौरे पर आए सीपीटीएम प्रयागराज जोन डीके वर्मा ने लौटने के बाद क्षेत्रीय लोगों की रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांगा का संज्ञान लिया है। इसके बाद एट से कोंच शटल ट्रेन का एक फेरा और बढ़ा दिया है। अभी एक दिन में दो फेरे लगा रही शटल 16 मई से तीन फेरे लगाएगी। फेरे के बढ़ने से इंटरसिटी और मेमू की सवारियों को लाभ मिलेगा। शाम 7.45 बजे कोंच से जाने वाली शटल 8.20 बजे एट पहुंचेगी। इसका मिलान इंटरसिटी से होगा। दोपहर 12 बजे एट से चलकर 12.35 बजे कोंच पहुंचने वाली शटल कानपुर और झांसी की मेमू ट्रेनों की सवारियां लेकर आएगी।
इसके अलावा शटल के समय में भी बदलाव किया गया है। नए समय के मुताबिक सुबह 7.50 बजे एट से चलने वाली शटल 8 बजे चलकर 8.35 पर कोंच पहुंचेगी। रात 10.10 बजे चलने वाली ट्रेन अब 9.15 बजे एट से चलकर 9.50 बजे कोंच पहुंचेगी। स्टेशन मास्टर अतुल शुक्ला ने बताया कि 7 मई को कोंच स्टेशन का निरीक्षण करने आए सीपीटीएम प्रयागराज डीके वर्मा ने 10 मई को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि 7 मई को कोंच आए सीपीटीएम वर्मा को कोंच के लोगों ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अगुवाई में मांगपत्र दिया था। इसे रेल प्रशासन ने मंजूर करते हुए एक फेरा बढ़ा दिया है।
पुष्पक से टकराकर चार मवेशियों की मौत
घटना के कारण 13 मिनट खड़ी रही ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई भुआ सेक्शन में रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास अन्ना मवेशियों का झुंड लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस से टकरा गया। हादसे में चार मवेशियों की मौत हो गई। इस कारण ट्रेन 13 मिनट खड़ी रही।
मंगलवार की रात उरई रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर पुष्पक एक्सप्रेस रवाना हुई और रिनियां और बड़ागांव के बीच से गुजर रही थी, तभी रेलवे ट्रैक पर अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। चालक ने जब तक ट्रेन को रोका, तब तक चार मवेशी ट्रेन की चपेट में आ चुके थे। इसके चलते ट्रेन 1.15 बजे से 1.29 बजे तक खड़ी रही। बाद में इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत मवेशियों के शवों को हटाया। इसके चलते कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। बता दें कि अन्ना मवेशी रेल संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि इसके लिए जल्द जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।