फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train, orai news

इंजन खराब होने से डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही कुशीनगर

Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
train, orai news
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस का इंजन उरई रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। इसके चलते झांसी कानपुर ट्रैक प्रभावित रहा। इससे इस रूट की आधा दर्जन ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। इंजीनियरों की टीम ने डेढ़ घंटे बाद इंजन को ठीक किया, जब जाकर ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 9:25 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई, जैसे ही ट्रेन को रवाना करने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया गया, वैसे ही इंजन ने पावर छोड़ दिया। चालक ने कई बार ट्रेन को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन इंजन चालू नही हो सका, जिससे प्लेटफार्म बाधित हो गया। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं, इसमें अहमदाबाद से वाराणसी जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस, लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल मुख्य रहीं। सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म एक से निकाला गया, जिससे यात्रियों को अचानक एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ा। मामले की जानकारी रेलवे के इंजीनियर विभाग को दी गई। टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन करीब 10:45 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed