{"_id":"609192fb8ebc3e374e680837","slug":"train-orai-news-knp626779130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामाख्या ट्रेन के पेंटो में फंसा धांगा, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामाख्या ट्रेन के पेंटो में फंसा धांगा, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
उरई। गुवाहाटी से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस नंबर 09304 के पेंटो में धागा फंसने के कारण ट्रेन का पावर चला गया। इसके चलते ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक उरई स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में कर्मचारियों ने धागा हटाया और तकनीकी खराबी दूर की। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
मंगलवार की दोपहर 3.29 बजे कामाख्या एक्सप्रेस उरई रेलवे स्टेशन पर आई। जब चालक ने ट्रेन आगे बढ़ाने की कोशिश की तो ट्रेन में पावर नहीं आया। इस पर ट्रेन चालक एसके घोसला ने उरई स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को बताया कि ट्रेन के इंजन का पेंटो में धागा फंसा है। जिसकी वजह से ट्रेन नहीं चल पा रही है। स्टेशन अधीक्षक ने झांसी कंट्रोल रूम और टीआरडी विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को अवगत कराया।
टावर वैगन 4.32 बजे उरई स्टेशन आई और उन्होंने 4.49 बजे खराबी ठीक की। इसके चलते झांसी की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी उरई स्टेशन पर खड़ी रही। जबकि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 02597 को सरसौखी स्टेशन पर 25 मिनट रोका गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कामाख्या एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 20 मिनट खड़ी रही।