फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train,co,GRP,orai,patna

तीन टीमें खंगाल रही सीसीटीवी और पुराने मामले

Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
train,co,GRP,orai,patna
उरई। पटना इंदौर एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला का पर्स चोरी होने के बाद जीआरपी झांसी परिक्षेत्र के एसपी मोहम्मद इमरान ने तीन टीमें गठित की है। मामले की जांच उरई जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह को सौंपी गई है। तीनों टीमों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और सबसे पहले सीसीटीवी खंगाले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पटना निवासी इंजीनियर युवती ईशा सिंह का पर्स चोरी हो गई थी। इसमें जेवर, नकदी समेत करीब साठ हजार का सामान था। आशंका है कि बदमाश पिरौना स्टेशन पर ट्रेन के धीमे होने के बाद वहां से उतरकर भाग गए हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच में लगी टीमें कानपुर से लेकर झांसी तक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जांच की जिम्मेदारी उरई एसओ आरके सिंह, कालपी एसओ जयलाल और झांसी एसओ को दी गई है। टीम ने पुराने चोर, अवैध वेंडरों और नए चोरों का डाटा खंगाला है। पिछले दिनों हुई ट्रेनों में चोरियों में शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही हैं। यही नहीं जिस कोच में चोरी हुई है, उस कोच के टीटी से भी पूछताछ की तैयारी में टीमें है। इसके साथ ही रेलवे चार्ट के माध्यम से यह देखा जाएगा कि कितने यात्री थे और कितने यात्रा कर रहे थे। जीआरपी एसओ आरके सिंह का कहना है कि हर बिंदु पर गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed