फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train,animal,jhansi mirjapur national higway,orai,station

चेन्नई एक्सप्रेस से टकराए अन्ना मवेशी, इंजन फेल

Wed, 02 Mar 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
train,animal,jhansi mirjapur national higway,orai,station
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग के भुआ उरई सेक्शन में बुधवार को अजनारी रेलवे क्रासिंग नंबर 181 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड चेन्नई से लखनऊ जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस (16093) से टकरा गया। इससे दो मवेशियों की मौैत हो गई। मवेशियों के टकराने से ट्रेन का इंजन भी फेल हो गया। इसके बाद दूसरा इंजन मंगाया गया तब जाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम 4.39 बजे अन्ना मवेशियों का झुंड चेन्नई एक्सप्रेस टकरा गया। इससे दो मवेशियों की इंजन में फंसने से मौत हो गई। इस कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन आगे न बढ़ सकी। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक एससी अग्रवाल को दी। इस पर उरई यार्ड में खड़े इंजन को चेन्नई एक्सप्रेस में जोड़ा गया। इस कारण ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। दूसरे इंजन को मंगाकर जोड़ा गया तब जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। बता दें कि इस ट्रैक पर अन्ना मवेशी अक्सर यातायात प्रभावित करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed