फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Traffic stopped from Sherghat Yamunapul, problems increased for 40 villages

Jalaun News: शेरघाट यमुनापुल से आवागमन बंद, 40 गांवों की बढ़ी परेशानी

Sun, 23 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 23 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped from Sherghat Yamunapul, problems increased for 40 villages
कुठौंद। जालौन-औरैया को जोड़ने वाले शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर सभी तरह के आवागमन पर प्रशासन ने रोक लगा दी। शुक्रवार को कुठौंद पुलिस ने यातायात रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है और लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यमुना नदी पर बने पुल को बंद कर देने से प्रतिदिन आवाजाही करने वाले लोगों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। औरैया जाने वाली स्कूली बसें 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जा रही हैं। जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं काम करने वाले व प्रतिदिन आने जाने वाले लोगों को भी चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि टैक्स स्लैब में कंपन होने के कारण फुल असुरक्षित हो गया था। इसी के चलते 11 नवंबर 2022 से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। लेकिन इतने दिन बंद होने के बाद भी पुल को सही नहीं कराया जा सका। अब पूरी तरह से बंद करने से प्रतिदिन आने जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



इन गांवों की परेशानी बढ़ी
यमुना पुल बंद होने से कुठौंद, मदारीपुर ,हरसिंगपुर ,हदरुक, भदेख, टिकरी, ऊमरी ,लोहई, शंकरपुर, सनगढ़ ,खेड़ा,बघावली, सिरसा कलार,मदनेपुर,मालपुर, पिपरी,सलेमपुर,धरमपुरा, रनधीरपुर, आल ,विजवाहा, रूरा जुगराजपुर आदि गांव के ग्रामीण को 20 से 25 किलोमीटर तक का चक्कर लगाकर औरैया जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन आने जाने वाले लोग परेशान
कुठौंद ब्लॉक से शिक्षक व अन्य सरकारी प्राइवेट नौकरी करने के लिए औरैया जनपद में जाने वाले 100 से ज्यादा लोगों की परेशानी बढ़ गई है अब इन लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से होकर औरैया जाना होगा जिससे इनका समय और पैसा ज्यादा खर्च होगा।

औरैया स्कूल व कोचिंग जाने वाले छात्र परेशान
ब्लॉक कुठौंद से 500 से ज्यादा बच्चे प्रतिदिन औरैया जनपद में कोचिंग स्कूल जाते हैं जिनके लिए काफी परेशानी बढ़ गई है छोटे बच्चों को औरैया पहुंचने में 30 से 40 मिनट तक ज्यादा सफर करना पड़ेगा जिससे उनके आने जाने में 1 से 1:30 घंटा ज्यादा समय लगेगा वही कुछ छात्रों को सुबह से ही कोचिंग जाना पड़ता है अब वह साधन के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed