{"_id":"651c5d69adb9c5acce089eb8","slug":"traffic-starts-from-shergarh-ghat-yamuna-bridge-orai-news-c-224-1-ori1001-4915-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शेरगढ़ घाट यमुना पुल से आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शेरगढ़ घाट यमुना पुल से आवागमन शुरू
Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
जालौन। शेरगढ़ घाट यमुना पुल की से छह माह बाद आवागमन शुरू हो गया है। सदर विधायक ने आवागमन शुरू कराया।
शेरगढ़ घाट यमुना पुल लगभग छह माह पूर्व मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। पहले पुल से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। इसके बाद लगभग डेढ़ माह पूर्व पुल से होकर सभी प्रकार के वाहनों का निकलना बंद कर दिया गया। जिसके चलते लोगों को औरैया पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। दो पहिया वाहनों को टोल टैक्स देकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होकर औरैया पहुंचना पड़ रहा था।
अब पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की उपस्थिति में मंगलवार को यमुना पुल को सभी प्रकार के यातायात के लिए खोल दिया गया। इस दौरान आशीष चतुर्वेदी, रामू द्विवेदी, विश्वजीत चौहान, विपिन पटेल, वाचस्पति मिश्रा, केसी पाटकर, पूजा शुक्ला आदि मौजूद रहे।