फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor-trolley collided with a parked dumper, blown to pieces

Jalaun News: खड़े डंपर से भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, उड़े परखचे

Mon, 17 Nov 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with a parked dumper, blown to pieces
फोटो - 05 आटा बस स्टैंड पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।
आटा। कानपुर- झांसी नेशनल हाईवे पर आटा बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात खड़े डंपर में पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली जा भिड़ी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखचे उड़ गए और चालक वाहनों के बीच फंस गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन



कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी हरिशंकर (36) किसी काम से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर उरई गया था। काम निपटाकर लौटते समय जैसे ही वह आटा बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी हाईवे के किनारे खड़े डंपर में उसका ट्रैक्टर जा टकराया। ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए और चालक वाहनों के बीच में दब गया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed