{"_id":"6406a15012ca9be8e70acfb4","slug":"tractor-crushed-woman-death-orai-news-c-12-1-112467-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत, बाल-बाल बची मासूम, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत, बाल-बाल बची मासूम, चालक गिरफ्तार
Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
सार
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई निवासी लल्लू राम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जालौन जिले में देवर के साथ बाइक से जालौन जा रही महिला को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। उसके साथ बैठी एक वर्ष की बच्ची सही सलामत बच गई। घटना से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के मड़ोरा खुर्द निवासी अंगूर सिंह की 25 वर्षीय पत्नी दीपा देवर रिषभ व अपनी एक वर्ष की बच्ची के साथ जालौन अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही वह लोना के पास पहुंची तभी मटर के बोरे लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे देवर व बच्ची उछल कर अलग गिर गए। वहीं महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई निवासी लल्लू राम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन