फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor collides with bike, student dies

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, छात्र की मौत

Sun, 06 Oct 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor collides with bike, student dies
अंकित की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। ट्रैक्टर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक व छात्र घायल हो गए। झांसी में उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया, वहीं युवक का जिला अस्पताल, उरई में इलाज चल रहा है। इकलौते बेटे की मौत की खबर जैसे ही छात्र के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। बाइक चालक घायल युवक हेलमेट लगाए था जबकि पीछे बैठा छात्र बिना हेलमेट था। जिससे उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। चालक मौके से मय ट्रैक्टर के भाग गया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी नमन शर्मा (26) पुत्र स्व. संजय शर्मा अपने ममेरे भाई अंकित शर्मा (13) पुत्र रवि शर्मा के साथ शुक्रवार रात लगभग 8 बजे उरई से लौटकर अपने गांव जा रहा था। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के पिपरायां के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर अंकित की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अंकित कक्षा 8 में पढ़ता था। पिता की घर के पास ही परचून की दुकान है। अंकित की एक छोटी बहन भी है। वहीं बेटे की मौत से मां संध्या का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल नमन की जान हेलमेट लगाए होने से बच गई। हालांकि उसके भी हाथ पैरों में काफी चोर्टें आईं हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर व चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed