फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Track fracture, trains left vigilantly

ट्रैक में फ्रैक्चर, सतर्कता से निकलीं ट्रेनें

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Track fracture, trains left vigilantly
राठ रोड ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक में फैक्चर - फोटो : ORAI
उरई। उरई यार्ड के रेलवे ट्रैक की मेन लाइन में फ्रैक्चर आ गया। इसके चलते ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर रवाना किया गया। उधर, झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम का शुक्रवार को मंडलीय अभियंता लाइन सुधीर कुमार ने मोटर ट्राली से निरीक्षण किया। उन्होंने भुआ से सरसौखी तक नए रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम की प्रगति देखी। मानक के अनुसार ट्रैक पर गिट्टी न डाले जाने पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि इससे ट्रैक मजबूत बनेगा। कई अन्य निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गुरुवार की रात 12:30 बजे कानपुर से झांसी की ओर जाने वाली पारीछा स्पेशल गुजरी। इसके बाद पेट्रोलिंग करने निकले ट्रैकमैन ने उरई यार्ड के राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर देखा। उसने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। उन्होंने इसके बारे में पीडब्लूआई को अवगत कराया। इसके बाद इंदौर से गुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया। बाद में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने फ्रैक्चर वाले स्थान पर पट्टी बांधी। इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि सर्दी के चलते ट्रैक में फ्रैक्चर आया है। समय पर फ्रैक्चर देख लिया है। उसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम का मंडलीय अभियंता लाइन सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए ट्रैक के किनारे रास्ते को मिट्टी डालकर चौड़ा बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इससे पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारी को सहूलियत रहेगी। साथ ही ट्रैक भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने ट्रैक के बीच में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग, पुल-पुलिया को भी देखा और गेटमैनों से भी जानकारी ली। उन्होंने यार्ड में ट्रैक में जल निकासी का समुचित इंतजाम करने को भी कहा। कहा कि पुरानी नाली के स्थान पर नई नाली का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोहरीकरण के दौरान राठ रोड व करमेर रोड रेलवे क्रासिंग पर होने वाली प्वाइंट को भी देखा। जहां से ट्रेन स्टेशन में प्रवेश करती है। उन्होंने सरसौखी रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पुल के नीचे ट्रैक की स्थिति को देखा। इस दौरान आरवीएलएन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियांक गुप्ता, एडीईएन आरके बाधवा, पीडब्लूआई केएल भारती, नीतेश कुमार, सीपी ओमरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed