{"_id":"64724a8ddbd6730a530fbfb8","slug":"toppers-extorted-rs-29600-from-a-retired-employee-by-calling-him-brother-in-law-orai-news-c-12-1-255770-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: टप्पेबाजों ने जीजा कहकर रिटायर कर्मचारी के 29,600 रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: टप्पेबाजों ने जीजा कहकर रिटायर कर्मचारी के 29,600 रुपये उड़ाए
विज्ञापन
माधौगढ़। बाइक सवार टप्पेबाजों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को जीजा कहकर प्लाॅट दिखाने के लिए बाइक पर बैठा लिया। जेब काटकर उसमें रखे 29,600 रुपये निकालकर उसे ऊमरी रोड पर एक किलोमीटर दूर छोड़ दिया। जेब कटी देखकर वह दंग रह गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी विजयपाल सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में 29,600 रुपये का गेहूं बेचा था। विजय पाल सिंह बाजार में सामान खरीदने जा रहे थे। जामा मस्जिद के पास काले रंग की बाइक से आए दो युवकों ने पैर छूकर जीजा कहा।
बताया कि ऊमरी रोड पर प्लाॅट खरीद है। उसे देखने चलना है। टप्पेबाजों ने यह कहते हुए विजयपाल सिंह को बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में विजयपाल सिंह की जेब काटकर उसमें रखे 29,600 जेब काटकर निकाल लिए। कस्बे से ऊमरी रोड पर एक किलोमीटर दूर छोड़ भाग गए। विजयपाल सिंह ने जेब कटी देख दंग रह गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।