फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Today start Navratri- saje maa ke darbaar

नवरात्र आज सेः सजा मां का दरबार

Thu, 07 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 07 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Today start Navratri- saje maa ke darbaar
सजा मौनी बाबा मंदिर का मुख्य द्वार। - फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। चैत्र की नवरात्र  शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस पर गुरुवार देर रात तक मंदिर परिसरों की साफ सफाई से लेकर साज-सज्जा का काम होता रहा। शहर के हुलकी माता और संकटा माता मंदिरों को आधुनिक बल्बों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में रंग बिरंगी झालरे भी लगाई गई हैं। इसी के साथ मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री, फूल मालाओं और प्रसाद की दुकानें गुरुवार को ही लग गईं। मंदिरों में जवारे रखने के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


करमेर रोड स्थित हुलकी माता मंदिर के पुजारी किशोर ने बताया कि मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और फिर 5 बजे मैय्या की प्रथम आरती होगी। इसके बाद भक्तों के जलाभिषेक करने का क्रम शुरु किया जाएगा। इसी तरह शाम की आरती 7.30 बजे और रात 9.30 बजे अंतिम शयन आरती की जाएगी। इसी तरह राठ रोड स्थित संकटा देवी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस मर्तबा भी हवन पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव महाराज ने बताया कि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 11:25 मिनट से शुरू हो जाएगा और 12:25 तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसे अवजित मुहूर्त माना जाएगा। इस मुहूर्त में जो जातक स्थापना करेगा उसकी मनोकामना देवी मां पूरी करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की ाराधना करने से पूर्व कलस स्थापने के साथ अखंड दीपक स्थापित करें। षोडसोपचार विधि से पूजन करें इसके उपरांत नवाण मंत्र का जाप करते हुए मां दुर्गा के भक्ति भाव में तल्लीन रहें। इस संबत सर का राजा शुक्र है मंत्री बुध है संबतसर 2073 का शुभारंभ आज से हो रहा है। प्रत्येक व्यक्ति और 12 राशि वाले जातकों को विशेष शुभ फल प्राप्त होंगे। शुक्र राजा होने की वजह से इस वर्ष सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed