{"_id":"6939c3fce83cdf960e0d2b85","slug":"three-trains-including-chhapra-mail-and-pune-express-cancelled-orai-news-c-224-1-ori1005-137893-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छपरा मेल व पुणे एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छपरा मेल व पुणे एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रेलवे के अलग-अलग मंडलों में चल रहे ट्रैक मरम्मत के काम का असर झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। बुधवार को छपरा मेल व पुणे एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें निरस्त रहीं।
बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) व ग्वालियर से बरौनी क्लोन छपरा मेल (04137) व लखनऊ से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (12104) को निरस्त किया गया। वहीं, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) व उधना से सूबेदारगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04156) को मार्ग परिवर्तित करके चलाया गया। इससे इस रेलखंड के मुसाफिरों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
ट्रेनों के निरस्त और मार्ग परिवर्तित होकर चलाने से झांसी-कानपुर के बीच संचालित मेमू में इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है कि यात्रियों का अंदर घुसना मुश्किल हो रहा है। हालत यह हो रही कि झांसी से कानपुर तक का सफर यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा है। इससे महिला, बुजुर्ग व बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना है कि झांसी-कानपुर के बीच अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाए ताकि सुगम सफर हो सके। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि झांसी स्टेशन समेत कई जगह काम के चलते ट्रेनें प्रभावित हो रही है। हालांकि काम तेजी से जारी है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी।