{"_id":"6999fab811d6b9ad7a0eea1a","slug":"three-special-trains-will-run-on-the-jhansi-kanpur-section-orai-news-c-224-1-ori1005-140787-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झांसी-कानपुर रेलखंड पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झांसी-कानपुर रेलखंड पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
- होली पर भीड़ का दबाव कम करने के लिए सुविधा, स्पेशल ट्रेनों में दो दैनिक और एक साप्ताहिक है
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर तीन होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें दो दैनिक और एक साप्ताहिक ट्रेन शामिल है, जिससे मुंबई, वाराणसी, गोरखपुर व पुणे जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि इन ट्रेनों से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।
रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुंबई, बनारस, गोरखपुर व पुणे जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी। बनारस-मुंबई साप्ताहिक स्पेशल (01073/01074) मुंबई से बुधवार व गुरुवार को चलेगी। यह झांसी होते हुए उरई पहुंचेगी और फिर बनारस जाएगी। मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01079/01080) 21 फरवरी से 10 मार्च तक संचालित होगी। यह मुंबई से चलकर उरई होते हुए गोरखपुर जाएगी। गोरखपुर-पुणे दैनिक स्पेशल (01415/01416) 23 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी। यह पुणे से चलकर उरई होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
बनारस-मुंबई साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 01073 मुंबई से रात 12:15 बजे चलकर झांसी होते हुए उरई सुबह 11:58 बजे पहुंचेगी। यह इगतपुरी, नासिक, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना जैसे स्टेशनों से गुजरेगी और बनारस जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01074 बनारस से शुक्रवार व शनिवार को सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। यह उरई दोपहर 3:20 बजे पहुंचकर झांसी, बीना, भोपाल के रास्ते मुंबई जाएगी।
विज्ञापन
मुंबई-गोरखपुर और गोरखपुर-पुणे दैनिक स्पेशल
मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01079 मुंबई से रात 10:30 बजे चलकर झांसी होते हुए उरई रात 11:30 बजे पहुंचेगी। यह नासिक, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना जैसे स्टेशनों से गुजरेगी और गोरखपुर जाएगी। गोरखपुर-पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01415 पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर झांसी होते हुए उरई सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी। यह कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना जैसे स्टेशनों से गुजरेगी और गोरखपुर जाएगी।