फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three smugglers arrested with arms

अवैध असलहों संग तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with arms
उरई। पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, दो बाइक बरामद की है। जबकि एक तस्कर मौके से भाग गया। एसपी रवि कुमार ने घटना का पुलिस लाइन में खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रामपुरा थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के कंजौसा से पहले प्रस्तावित नवीन मंडी स्थल के पास से गुरुवार सुबह सूचना पर दो बाइकों से जा रहे पंकज उर्फ योगेश पोरवाल निवासी मोहल्ला कटरा कस्बा, थाना भरथना, इटावा, अमित चतुर्वेदी निवासी लोहई सिरसाकलार, राजकुमार सविता निवासी मोहल्ला ब्रजराज नगर, थाना भरथना, इटावा को पकड़ा। जबकि यशवीर यादव निवासी नगला मूढ़ा देव थाना भरथना, इटावा मौके से भाग गया।
विज्ञापन

तलाशी में पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से तीन देसी पिस्टल 32 बोर, चार कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, चार कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व दो बाइकें बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनका भागा हुआ साथी यशवीर उन्हें असलहे मुहैया कराता है। वे हथियारों को आसपास के जिलों व गैर प्रांतों में
विज्ञापन
विज्ञापन

बेचते हैं। गुरुवार को भी वह असलहा बेचने रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे देसी पिस्टल 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे। असलहा खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक नई उम्र के लड़के ही रहते थे। तमंचे भी पांच से दस हजार रुपये में बेचते थे।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज उर्फ योगेश पर कोतवाली कन्नौज, बकेवर, इटावा में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मूलचंद्र यादव, सुशील पाराशर, सिपाही आनन्द तिवारी, सुनील, शैलेंद्र, अंकित, ब्रजेंद्र, हरेंद्र आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed