{"_id":"6410be6ebe0ee60d040b9fa2","slug":"three-shops-burnt-due-to-fire-loss-of-10-lakhs-orai-news-c-12-1-122579-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आग से तीन दुकानें जलीं, 10 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आग से तीन दुकानें जलीं, 10 लाख का नुकसान
Wed, 15 Mar 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बा स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार की देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। आग से दुकानों में रखे 60 हजार रुपये और 10 लाख रुपये की कीमत का सामान जल गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदारों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी सलामत खां की जामा मस्जिद के बगल में जनरल स्टोर की दुकान हैं। सोमवार की रात दुकान में अचानक आग लग गई। आग से 20 हजार रुपये सहित तेल, साबुन, क्रीम, पाउडर, स्प्रे सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोसी दुकानदार आबिद खान की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया, दुकान में रखे 40 हजार , इन्वर्टर, मिक्सी, पंखा, इंडक्शन, सहित आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग ने दुकानदार गफूर खां की दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान में रखे बक्सा, कूलर, मोटर, पंखा सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर उरई और कोंच से पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि दुकानदारों ने तहरीर दे दी है, जांच पड़ताल की जा रही है।