फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three security guards removed from the district hospital following allegations of assault.

Jalaun News: मारपीट के आरोप के बाद तीन सिक्योरिटी गार्ड जिला अस्पताल से हटाए

Thu, 15 Oct 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three security guards removed from the district hospital following allegations of assault.
उरई। जिला अस्पताल में 26 अगस्त की रात सिक्योरिटी गार्डों के बीच हुए विवाद के बाद तीन गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश भूतपूर्व कर्मचारी कल्याण निगम लिमिटेड झांसी ने सौरभ यादव, आर्यन सलोनिया और प्रद्युम्न यादव को हटाकर उनकी जगह सिद्धपाल सिंह और राजेश कुमार की तैनाती की है।
विज्ञापन

घटना के बाद सीएमएस डॉ. जेजे राम ने विनय कुमार, सौरभ यादव, आर्यन सलोनिया व प्रद्युम्न यादव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई के लिए संबंधित फर्म को पत्र लिखने की चेतावनी दी गई थी। विनय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया था कि 26 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे घर जाने के लिए कहने पर सौरभ यादव, आर्यन सलोनिया, प्रद्युम्न यादव और दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए थे। सीएमएस ने मामले में निगम को पत्र लिखा था, जिसके बाद तीन गार्डों को जिला अस्पताल से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed