फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three Railway Workers Suspended

तीन रेल कर्मी निलंबित

Thu, 23 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Thu, 23 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three Railway Workers Suspended
पटरी की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। सरकारी गेहूं लेकर उरई आई मालगाड़ी के पटरी से उतरने के मामले में तीन रेल कर्मियों को निलंबित किया गया है। बुधवार शाम उरई स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इससे न सिर्फ हादसा टला था, बल्कि तीन, चार गाड़ियों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया था।

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए आए अपर मंडल रेल प्रबंधक ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एसपी मिश्रा, गार्ड घनश्याम व मालगाड़ी के चालक के बयान दर्ज किए थे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई बिंदुओं पर जांच की। इस मामले में हुई प्रारंभिक कार्रवाई के तहत झांसी उरई सेक्शन के यातायात निरीक्षक पीके गुबरेले, स्टेशन प्रबंधक एपी वर्मा, डिप्टी स्टेशन प्रबंधक एसपी मिश्रा को रेलवे चार्जशीट देते हुए निलंबित करने का आदेश दिया है। डीआरएम ने बताया कि दुर्घटना की बारीकी से जांच होगी। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच दल बनाया गया है जिसमें सीनियर कमांडेंट आषीष मिश्रा, मंडल परिचालन प्रबंधक गुड्स व मंडल संरक्षा अधिकारी शामिल किए गए हैं। साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed