फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three people including a female labourer died due to heat wave, two unconscious

Jalaun News: लू से महिला मजदूर समेत तीन की मौत, दो अचेत

Tue, 18 Jun 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three people including a female labourer died due to heat wave, two unconscious
कोंच (जालौन)। नौतपा के बाद भी लोगों को अभी भी लू से राहत नहीं मिली है। 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान के बीच लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। लू लगने से एक वृद्ध , महिला मजदूर और किसान की मौत हो गई और महिला समेत दो लोग अचेत हो गए।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के परैथा निवासी 25 वर्षीय लता देवी पत्नी मंगल सिंह सोमवार की भरी दोपहर इमलौरी गांव निवासी एक किसान के खेत में मूंगफली की फसल की कटाई कर रही थी तभी उसे लू लग गई और अचेत होकर वह खेत में ही गिर पड़ी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उन्हें नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के दो छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन

वहीं, नदीगांव कस्बे के मोहल्ला शीशघर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध किसान मठू उर्फ श्याम बाबू प्रजापति सोमवार को अपनी बकरियों को चराने के लिए गए थे। तेज धूप और गर्म हवा के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसआई आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लू लगने से वृद्ध की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोंच कोतवाली क्षेत्र के जय प्रकाश नगर निवासी फूल सिंह (45) जानवर चराने गए थे। जहां लू लगने से उसकी मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की, तो उनका शव खेत में पड़ा मिला। किसान का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।


उधर, नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी निवासी 45 वर्षीय महिला वती देवी पत्नी राम शिरोमणि रविवार को चार पहिया वाहन मेें बैठकर झांसी से अपने गांव आ रही थी तभी रास्ते में लू लगने से अचेत हो गई। परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए, वहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं, कैलिया थाना क्षेत्र के सुनायां निवासी 48 वर्षीय अवध बिहारी रविवार को बगीचे में आम के पेड़ों की रखवाली कर रहा था तभी लू की चपेट में आ गए। उन्हें उपचार के लिए नर्सिंग होम ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत भी उपचार के बाद ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed