फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three nabbed women caught, stolen wallets from Asha Bahu's bags

तीन टप्पेबाज महिलाएं पकड़ीं, आशा बहुओं के बैगों से चुराए पर्स मिले

Sun, 08 Mar 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three nabbed women caught, stolen wallets from Asha Bahu's bags
कोंच। कोतवाली पुलिस ने बसों और टैक्सियों में भीड़ देखकर लोगों के पर्स व सामान चुराने वाली सहित तीन महिलाओं को चोरी के पर्स सहित गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ किसी तरह की तहरीर नहीं आने के कारण पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। पकड़ी गई महिलाएं खुद को मध्यप्रदेश के भोपाल की बता रहीं हैं।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी आशा बहू सीमादेवी पत्नी अनिल कुमार, आशा बहू पुष्पादेवी पत्नी फूलसिंह निवासी अमीटा अपने अपने गांवों से कोंच आने के लिए थ्री व्हीलर में सवार हुईं। उस थ्री व्हीलर में पहले से कई और महिलाएं एट से सवार हुई थीं जिसके चलते उसमें अच्छी खासी भीड़ हो गई थी। दोनों आशा बहुएं कोंच के मारकंडेयश्वर तिराहे पर उतर गईं जबकि उसमें सवार कुछ अन्य महिलाओं ने थ्री व्हीलर के ड्राइवर से बस अड्डे पर छोड़ने के लिए कहा तो उन महिलाओं को ड्राइवर ने बस स्टैंड पर उतार दिया।
विज्ञापन

आशा बहुओं ने अपने बैग देखे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके बैगों में रखे पैसों के पर्स गायब थे। आशा बहुएं दौड़ती भागती बस स्टैंड पहुंचीं जहां उन्हें थ्री व्हीलर का ड्राइवर मिल गया। उसने बताया कि कुछ महिलाएं जालौन बाली बस में सवार हो गई हैं, जो स्टैंड से निकल चुकी है। महिलाओं ने उसी थ्री व्हीलर से बस का पीछा किया और मंडी गेट के पास बस उन्हें मिल गई। उन्होंने संदिग्ध महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पर्स उन महिलाओं के पास मिल गए। उन्होंने उन महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार, एसआई धर्मेंद्र सिंह ने महिला सिपाहियों द्वारा जब उन संदिग्ध महिलाओं की खाना तलाशी कराई तो उनके पास से कई और पर्स भी बरामद हुए जिससे यह तो साफ हो गया कि पकड़ी गईं महिलाएं पेशेवर टप्पेबाज हैं। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने तीनों महिलाओं सविताबाई पत्नी संजय, दीपाबाई पत्नी विजेंद्र तथा सावित्री पत्नी लाखनसिंह निवासी हड्डी कारखाना नाका भोपाल का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed