{"_id":"637e684f509cf65ebc537916","slug":"three-more-dengue-patients-found-orai-news-knp7299016132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फिर निकले डेंगू के तीन नए केस, संख्या 55 तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फिर निकले डेंगू के तीन नए केस, संख्या 55 तक पहुंची
विज्ञापन
उरई। डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। अब तक 55 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। रोजाना निजी अस्पताल और पैथोलॉजी से मरीजों और बुखार पीड़ितों का डाटा लिया जा रहा है।
बुधवार को रामकुंड निवासी इमरान (14), सुशीनगर निवासी सियाराम (32) और पलक (17) की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि सर्विलांस के जरिये डेंगू मामलों पर नजर रखी जा रही है।
झांसी, कानपुर मेडिकल कॉलेज के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में निकलने वाले मरीजों को भी ट्रेस किया जा रहा है।
जिन मरीजों में उरई का पता लिखा जाता है, उन्हें ट्रैस कर उनके घरों और आसपास निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है और उनके परिजनों के सैंपल भी लिए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। समय से इलाज लें।
महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार का कहना है कि सरकारी के साथ निजी अस्पतालों से भी मरीजों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
बिना एलाइजा जांच के डेंगू की पुष्टि नहीं की जाती है। मरीजों की संख्या शासन स्तर पर भी अपडेट की जा रही है।