फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three lakh goods stolen including jewelry and cash

चोरों ने जेवर नगदी समेत तीन लाख का माल किया पार

Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three lakh goods stolen including jewelry and cash
माधौगढ़ में चोरी के बाद टूटी अलमारी दिखाता गृह स्वामी - फोटो : ORAI
माधौगढ़। घर के मेन गेट पर लगे चैनल का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से में से जेवर-नगदी समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। वहीं चोर जाते समय बक्शा व सूटकेस उठा ले गए। जो सुबह गांव के बाहर मंदिर के पास पड़ा मिला। सुबह जब परिजन जागे तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव सहवाजपुर निवासी किसान वृंदावन पुत्र छुट्टी राठौर के घर पर चैनल का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 80 हजार रुपये निकाल लिए और बक्सा व सूटकेस लेकर निकल गए। फिर गांव के बाहर लाला हरदौल मंदिर के पास बक्से व सूटकेस के ताले तोड़कर सोने की झुमकी, जंजीर, मंगलसूत्र, चूड़ी, मनचली, अंगूठी, पायलें सहित लगभग तीन लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। गृह स्वामी वृंदावन का कहना है कि खाना खाने के बाद वह पत्नी प्रतिभा राठौर व बच्चों के साथ कमरे में सोने चले गए। शनिवार को उसने बकरियां बेची थीं और औरैया मंडी में गेहूं बेच कर आए थे। बैंक बंद होने से वह रुपये जमा नहीं कर पाए थे, जो चोर चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed