{"_id":"691b6c62f831e4472a039444","slug":"three-harvesters-operating-without-sms-system-seized-orai-news-c-224-1-ori1005-137028-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एसएमएस सिस्टम के बगैर चल रहे तीन हार्वेस्टर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एसएमएस सिस्टम के बगैर चल रहे तीन हार्वेस्टर सीज
विज्ञापन
माधौगढ़। अफसरों ने एसएमएस सिस्टम के बगैर चल रहे तीन हार्वेस्टर को सीज किया है। इससे हार्वेस्टर संचालकों में खलबली मच गई।
सोमवार की दोपहर उप कृषि निदेशक सुशील कुमार उत्तम, एसडीएम राकेश कुमार सोनी, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने भगवानपुरा, मढ़ा में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के बिना चल रहे तीन हार्वेस्टर को पकड़कर कोतवाली में खड़े करा दिए।
एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि एसएमएस सिस्टम वाले ही हार्वेस्टर कटाई कर सकेंगे। फिर भी बिना सिस्टम लगाए हार्वेस्टर धान के खेतों की कटाई कर रहे है। इसी के चलते तीन हार्वेस्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी हार्वेस्टर बिना एसएमएस के चलते मिलेंगे, उन्हें सीज कर दिया जाएगा।
पराली जलाने के नौ मामले चिन्हित, कार्रवाई के निर्देश
कालपी। पराली जलाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को तहसील क्षेत्र में आठ गांवों में नौ घटनाएं सामने आई हैं। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के अनुसार रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम उदनपुर, कुरहना आलमगीर, निस्वापुर, सौंधी, अलीपुर,नंदी उवारी, चरसौनी व सेम गांव में पराली जलाने के मामले हुए हैं। क्षेत्रीय लेखपालों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दो हेक्टेयर तक दो हजार रुपये व दो से पांच हेक्टेयर तक की जमीन पर पांच हजार रुपये और इससे अधिक जमीन पर 30 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। (संवाद)