फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three deaths in the accident organically, Funkin four carts, threw stones at police

हादसे में तीन मौतों पर बवाल, चार गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर पथराव

Sun, 18 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 18 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three deaths in the accident organically, Funkin four carts, threw stones at police
हादसे के जलाए गए डंपर। - फोटो : अमर उजाला

जालौन। त्रयोदशी भोज में जा रहे बाइक सवार दंपति और उनके नाती को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला। तीनों की मौत से गुस्साई भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। तीन डंपर और फायरब्रिगेड की एक गाड़ी फूंक दी। पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे तो हालात और बिगड़ गए। गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। इससे पांच-सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। लगभग तीन घंटे तक बवाल चला। इसके बाद आए एसपी ने किसी तरह हालात संभाले।

विज्ञापन


रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी जयसिंह (55), पत्नी मीरा देवी (50) व नाती अंश (4) पुत्र बंटी के साथ रविवार को जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगवां में त्रयोदशी भोज में शामिल हुए। दोपहर करीब पौने एक बजे यहां से लौटते समय औरैया रोड स्थित पेट्रोलपंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर गांव के लिए चले ही थे कि छत्रसाल इंटर कालेज के सामने औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार खाली डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे तो डंपर इन्हें राैंदता हुआ निकल गया। पेट के ऊपर से डंपर के पहिये निकलने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक एक ट्रक में उलझकर कोंच चौराहे तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


भीड़ ने डंपर का पीछा किया तो चालक मलंगा नाले के पास डंपर छोड़कर भाग निकला। भीड़ ने डंपर को आग के हवाले करके बवाल शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अखिलेश ने कुछ सख्ती दिखाई तो भीड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। वह जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद उत्तेजित भीड़ ने वहां खड़े तीन डंपरों में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी को भी फूंक दिया। इस बीच आई फोर्स ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागे तो भीड़ और उग्र हो गई। लोगों ने पथराव कर दिया। उरई सीओ की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस की लाठियों से मृतक का पुत्र संदीप व भतीजा शिवप्रताप सिंह भी घायल हो गए। पथराव में कुठौंद थानाध्यक्ष आनंद सिंह, जालौन एसएसआई राजेंद्र यादव, जगत सिंह यादव, रामबाबू त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ मीडियाकर्मी व आधा दर्जन से अधिक आम लोगों को भी चोटें आईं।

सूचना पर आए एसडीएम शीतला प्रसाद यादव व प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन उत्तेजित भीड़ ने उनकी एक न सुनी। इस पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। करीब तीन घंटे बाद आए डीआईजी शरद सचान, डीएम संदीप कौर व पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने हालात संभाले। अधिकारियों ने बताया कि घटना की वीडियोग्राफ ी कराई गई है। इसमें उपद्रवियों को पहचानकर कार्रवाई की जाएगी। पब्लिक से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी भी बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस के मुताबिक जय सिंह ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed